मौसम

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 जिलों में बारिश – आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े बजे तक कई इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रभावित जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने बालोद, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

गर्मी से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आप भी जानें क्या है मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…

1 of 7