राष्ट्रीय

Breaking : ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’ कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से, ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना

बेंगलुरु : आम जनता को सुविधा देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। मुफ्त राशन से लेकर सस्ती दर पर परिवहन सेवा, सिर्फ आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। लेकिन इन योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर है वो आम जनता से कैसा व्यवहार करते हैं ये तो जनता ही जानती है। जनता के साथ सरकारी बसों में कैसा व्यवहार होता ये परिवहन मंत्री को तब पता चला जब खुद सवारी बनकर बस में बैठ गए, लेकिन इस बात की कंडक्टर को खबर भी नहीं थी। इस दौरान परिवहन मंत्री के साथ जो हुआ उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। तो चलिए जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ।

परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से

दरअसल कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश फिल्म नायक के अनिल कपूर शनिवार रात हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बस में एक सामान्य नागरिक की तरह बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था जिसकी वजह से उन्हें ना तो बस के चलाक और परिचालक बल्कि यात्रियों ने भी उन्हें नहीं पहचाना। इस दौरान मंत्री बायराशी सुरेश ने कंडक्टर से 100 रुपए देकर दो टिकट मांगे।

कंडक्टर ने की बदसलूकी

कंडक्टर ने 100 रुपए का नोट देखते ही परिवहन मंत्री से छुट्टा मांगा, लेकिन बायराशी सुरेश ने उन्हें कहा छुट्टा नहीं है। इतना सुनते ही कंडक्टर गुस्सा हो गए और परिवहन मंत्री को ही बस से उतार दिया। कंडक्टर उनसे कहा कि छुट्टा नहीं दे सकते तो उतर जाओ। बताया जा रहा है कि परिहवन मंत्री को लंबे समय से कंडक्टर की ऐसी हरकतों की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने खुद बस में सफर करके असली बात जानने की कोशिश की। बता दें कि मास्क पहने हुए मंत्री ने शाम 7:10 बजे से रात 9:10 बजे के बीच जयमहल, टीवी टावर, आरटी नगर, सीबीआई रोड, हेब्बल, मान्यता टेक पार्क, नागवारा, हेन्नूर, हेन्नूर बंदे, बायराथी बंदे और गेद्दलाहल्ली को कवर करने वाले मार्गों पर यात्रा की।

ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना

इसके अलावा उन्होंने नागशेट्टीहल्ली से ऑटो रिक्शा में भी यात्रा की। ऑटो रिक्शा की सवारी के दौरान भी उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा, क्योंकि किराया मीटर पर 30 रुपए दिख रहे थे, लेकिन ड्राइवर ने 36 रुपए मांगे। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि मीटर को ठीक किया जाएगा। आखिर में मंत्री 40 रुपए देकर रिक्शे से उतर गए।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts