मौसम

CG Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कड़ाके की ठंड पर रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है और घना कोहरा चा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : रायपुर कोरबा समेत छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 48 घंटे संभल कर रहें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से सक्रिय मानसून के कारण राजधानी रायपुर…

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 5