रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।
30 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। IMD ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 अगस्त गुरूवार को मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।



























