मौसम

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है।

किस जिले में पड़ रही कितनी ठंड

प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में 8.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 10.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 14.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रायपुर रायपुर माना एयरपोर्ट 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिले शामिल है।

सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : कोरबा, रायपुर, बिलासपुर सहित 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 6