मौसम

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : त्तीसगढ़  में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इसी बीच आज एक बार फिर मौसम ​का मिजाज बदलने वाला है, यहां कई जिलों में भारी बारिश का आसार है। 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम और मानसून द्रोणिका का असर दिखाई। जिसकी वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश?

आपको बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 462.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 265.7 मिमी होती है। यहां 74 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मुंगेली में 331.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा बालोद में 4 प्रतिशत अधिक , बलौदाबाजार में 9 प्रतिशत अधिक , बलरामपुर में 6 प्रतिशत अधिक , दंतेवाड़ा में 14 प्रतिशत अधिक, दुर्ग में 4 प्रतिशत कम , गरियाबंद में 4 प्रतिशत कम , जांजगीर-चांपा में 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शाम होते ही जोरदार बारिश, मानसून की बारिश आज कई जिलों में, आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश…

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

CG Weather Update : कोरबा, रायपुर, बिलासपुर सहित 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम पर बड़ी चेतावनी कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रायपुर : प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

1 of 7