मौसम

CG News : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, 29 अगस्त से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी और आसपास के तटीय क्षेत्र में बन रहे निम्न दबाव के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ सकती है, जबकि मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन बारिश से राहत रही, जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 29 अगस्त को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।पिछले 24 घंटे में कुसमी में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रामानुजगंज और भैसमा में 6-6 सेमी, जबकि कुनकुरी, वाड्रफनगर, कोरबा और करतला में 5-5 सेमी बारिश दर्ज हुई। बलरामपुर, राजपुर, कांसाबेल, प्रतापपुर और पोड़ी में 4-4 सेमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 3 प्रतिशत कम है। ऐसे में नया मौसम सिस्टम प्रदेश के बारिश के आंकड़ों को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का हाल

रायपुर : देश के कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। सावन के इस महीने में…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

1 of 7