मौसम

CG Weather Update : भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ‘यलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग समेत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन संवेदनशील इलाकों के लिए विभाग ने’यलो अलर्ट’ जारी किया है।

सबसे ठंडा शहर रहा पेंड्रा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रायपुर (माना) सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में तूफान का असर जारी! रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है।…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

1 of 8