मौसम

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से लगातार दो दिनों तक होगी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें IMD का ताजा अपडेट

रायपुर : लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसे बाद अब प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून की एंट्री के साथ सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। कई जिलों में अब बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है।वहीं मौसम विभाग ने अब कई इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है।

गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर वज्रपात और अंधड़ को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश के आसार है। राजधानी का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत है।

तापमान में आई गिरावट

आपको बता दें कि 22 जून को मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे चुका है। जिसके बाद कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों को भी राहत मिली है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शाम होते ही जोरदार बारिश, मानसून की बारिश आज कई जिलों में, आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश…

1 of 7