Surajpur

CG News : पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से जुड़े एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में तबीयत खराब होने और पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में एक परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। दरअसल पीड़िता अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान उनके एक जान-पहचान के लड़के ने छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले तीन महीनों से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा हाल ही में जब नाबालिग छात्रा ने अपने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की, तो उसकी नानी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं,

वहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच के बाद छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, फिलहाल पीड़िता की मां ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई,जिसके आधार पर पुलिस ने BNS और पास्को के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना दूसरे थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण शुरुआत में नियमानुसार ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई थी। बाद में प्रकरण को विधिवत संबंधित लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थानांतरित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाती है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 of 9