रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। राजधानी रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
तापमान में आएगी और गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही आस-पास के राज्यों में बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान सेन्यार होगा एक्टिव
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से चक्रवाती तूफान सेन्यार एक्टिव होने वाला है। जिससे मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।
इन जगह झमाझम बरसेंगे बादल
चक्रवाती तूफान सेन्यार के एक्टिव होने से देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में अंडमान-निकोबार, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और माहे में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश का आसार बना हुआ है। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।


























