Uttar Pradesh

Road Accident : दिल दहलाने वाला हादसा, बस की खिड़की से झांक रहा था बच्चा, सिर धड़ से हुआ अलग ….

हाथरस : रविवार को उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के कैलोरा चौराहे के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 11 साल के मासूम अली की दर्दनाक मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही बस में सवार अली का सिर, खिड़की से बाहर झांकने के दौरान बगल से गुजर रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गया। इस भयावह मंजर ने हर देखने वाले की रूह कांप दी।

बता दें कि घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की है। मकसूद नगर से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया अली, सिकंदराराऊ के मेवली गांव जा रही बारात की बस में विंडो सीट पर बैठा था। सुबह करीब 10 बजे, बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर थी, तभी अली ने उत्साह में अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। उसी दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि अली का सिर कटकर सड़क पर लुढ़क गया, जबकि उसका धड़ बस की सीट पर ही रह गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर ड्राइवर ने बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो अली का कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा था। खून से सनी सीट पर पड़ा धड़ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर मौजूद शहाबुद्दीन ने बताया, अली खिड़की के पास बैठा था। अचानक एक तेज आवाज आई। देखा तो उसका सिर गायब था और सीट खून से लथपथ थी। नीचे सिर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29