Uttar Pradesh

महिला आरक्षक की मौत.. सिर में आई थी चोट, टांका खुलवाने मांगती रही छुट्टी लेकिन नहीं मिला, पति भी विभाग में कॉन्स्टेबल

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में साल की महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की मौत हो गई। वह सड़क हादसे में घायल हुई थीं और करीब सात दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला कांस्टेबल के पति नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने के कारण उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल सका। केसरी वर्मा लालगंज थाने में तैनात थीं। उनके पति नागेंद्र भी इसी थाने में कांस्टेबल हैं। केसरी को कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ जाते समय बाइक से हादसा हुआ था। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और डॉक्टरों ने घाव में चार टांके लगाए थे।

इलाज के लिए छुट्टी मांगने SP ऑफिस पहुंची थीं

नागेंद्र के मुताबिक, इलाज के लिए केसरी ने 27 अगस्त को SP कार्यालय में छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के साथ मेडिकल और CT स्कैन की रिपोर्ट भी लगाई गई थी। पति का आरोप है कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण केसरी को ड्यूटी पर लौटना पड़ा। नागेंद्र ने बताया कि केसरी दो दिनों तक छुट्टी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। उनका कहना है कि अगर उसी दिन छुट्टी मिल जाती तो केसरी को समय पर इलाज मिल सकता था।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

शनिवार तड़के करीब 4 बजे केसरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर पति और पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर नागेंद्र अपनी पत्नी की मौत से टूट गए और लगातार रोते रहे। उन्होंने SP कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

सीओ रुधौली अनिल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल के पति द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। केसरी वर्मा 2018 बैच की कांस्टेबल थीं। करीब दो साल पहले उनकी शादी 2020 बैच के कांस्टेबल नागेंद्र वर्मा से हुई थी। दोनों वर्तमान में बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

1 of 30