Raipur

Aadhaar Card Service Update : च्वाइस सेंटरों में इस दिन से बंद होंगी आधार सेवाएं, नहीं होगा कोई भी काम, केंद्र-राज्य सरकार ने लागू किए नए नियम

रायपुर : आधार कार्ड आज के टाइम में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसका इस्तेमाला हर एक कार्य में किया जाता है। आजकल हर एक काम के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी हो गया है। वहीं इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया गया कि, अब आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम च्वाइस सेंटर में नहीं होगा। यह काम सिर्फ सरकारी लोक सेवा केंद्रों में ही होगा।

दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अब किसी भी च्वाइस सेंटर में आधार कार्ड से जुड़ी कोई सेवा नहीं मिलेगी। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार के नए नियमों के तहत 15 जुलाई से किसी भी च्वाइस सेंटर पर न तो नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे और न ही उसमें किसी तरह का संशोधन किया जाएगा।

अब सरकारी केंद्रों में ही होगा काम

बता दें कि, रायपुर शहर में 44 से अधिक च्वाइस सेंटर हैं, जहां लोग अपनी सुविधा अनुसार जाकर काम करवाते हैं। वहीं आधार सेवाएं प्राप्त करते हैं। लेकिन अब ये सेवाएं बंद होने से केवल कलेक्टोरेट, नगर निगम मुख्यालय और 6 जोन कार्यालयों सहित कुल 9 सरकारी केंद्रों में ही आधार कार्ड बनेगा। इसके अलावा रायपुर के श्याम प्लाजा पंडरी में भी एक निजी कंपनी भी आधार कार्ड की सेवा देती है लेकिन उसके लिए वे चार्ज करती है।

ऐसे में अलग-अलग इलाकों में रहने वालों को आधार बनवाने के लिए दूर जाना पड़ेगा। सेंटर कम होने पर भीड़ भी बढ़ेगी, ऐसी दशा में लोगों को इंतजार भी करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए भटकना पड़ेगा। एक बार में काम नहीं होने पर उन्हें घर से दूर लोक सेवा केंद्रों में जाना होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

1 of 53