Uttar Pradesh

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सचिन कश्यप के रूप में हुई है। वह बीजेपी ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे। घटना सुबाष नगर थाना क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे हुई।

शोर सुनकर पहुंचे लोग, बाइक से भागे आरोपी

परिजनों के मुताबिक, सचिन रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया। सचिन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सचिन खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पैसों के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा

पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों के विवाद की बात सामने आ रही है। सचिन के भाई सनी के मुताबिक, कुछ समय पहले उनका बाबू नाम के एक युवक से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। बाद में स्थानीय लोगों और परिचितों की मध्यस्थता से विवाद सुलझ गया था। हालांकि, परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष की नाराजगी बनी हुई थी और इसी वजह से सचिन की हत्या की गई।

सचिन प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और परिवार के साथ मंजे वाली बगिया इलाके में रहते थे। उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

1 of 30