Uttar Pradesh

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां शक के चलते प्रेमी संदीप ने अपनी विवाहिता प्रेमिका ममता की बेरहमी से हत्या कर दी; 14 जनवरी को गंग नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था, जिसके मुंह पर टेप लगी होने से पुलिस को शुरू से ही हत्या की आशंका थी, बाद में शव की पहचान खतौली निवासी 45 वर्षीय ममता पत्नी कृष्ण पाल के रूप में हुई; जांच में सामने आया कि ममता घरों में खाना बनाने का काम करती थी और इसी दौरान संदीप के घर आने-जाने से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे,

लेकिन ममता पर शक और पैसों को लेकर बढ़ती नाराजगी ने संदीप को हैवान बना दिया, 14 जनवरी को उसने चाय में नींद की गोली मिलाकर ममता को पिला दी और गहरी नींद में जाने के बाद उसकी छाती पर बैठकर गला और नाक दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद चेहरे पर टेप चिपकाकर शव ठिकाने लगाने की कोशिश की गई. आरोपी ठेली पर शव लेकर गंग नहर की ओर जा रहा था, तभी यह पूरी वारदात मोहल्ले में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही पुलिस को बड़ा सुराग मिल गया,

पूछताछ में संदीप ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वजन ज्यादा होने के कारण वह शव नहर में नहीं फेंक सका और सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बेडशीट, थैली, हैंडबैग, नशीली गोलियां और ठेली बरामद की, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला और नाक दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

फ्लैट का किराया मांगने आई अकेली मालकिन …. बिगड़ी किरायेदार की नीयत, फिर बेड में …. CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गाजियाबाद : गाजियाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

1 of 30