Uttar Pradesh

‘सनातन का अपमान ही कांग्रेस की पहचान’, सावन में ‘मछली भोज’ को लेकर घिरी कांग्रेस, BJP ने बताया निंदनीय, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

अयोध्या : उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में कांग्रेस के स्वागत समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या आगमन और स्वागत समारोह में ‘मछली भोज’ आयोजित किए जाने का आरोप लगा है। इस कार्यक्रम में मछली पकाए जाने को लेकर स्थानीय संतों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मछली पकाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भारी बारिश के बीच कुछ लोग मछलियां बटोरते हुए भी दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के लिए मछली पकाई गई थी, लेकिन भारी बारिश के चलते कार्यक्रम प्रभावित हो गया। अब सावन के पवित्र महीने में कांवड़ मार्ग के पास स्थित लॉन में इस तरह के भोज ने धार्मिक आस्था पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है’

‘पवित्र श्रावण मास में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में कांग्रेस अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘मछली भोज’ का आयोजन करना अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है।’ ‘कांग्रेस पार्टी का इतिहास गवाह है कि इन्होंने हमेशा हिंदू समाज की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक मूल्यों और करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है। पवित्र पावन माह में धर्मनगरी की मर्यादा को तार-तार करके कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया है कि उसे न तो रामनगरी की पवित्रता की परवाह है और न ही कांवड़ियों व संत समाज की भावनाओं की।’

‘अयोध्या के पूज्य संतों और जन-जन में इस कुकृत्य को लेकर भारी आक्रोश है। वोट बैंक और घटिया राजनीति के लिए बार-बार सनातन धर्म का अपमान करना कांग्रेस की नीयत बन चुकी है। इस अमर्यादित कृत्य के लिए कांग्रेस पार्टी को संत समाज और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।’

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

1 of 28