Uttar Pradesh

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीओ इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर युवतियों और ग्राहकों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रिसॉर्ट के कमरों से शराब और कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट संचालक पर आरोप है कि वह ग्राहकों की मांग पर अलग-अलग शहरों से युवतियों को बुलाता था और अनैतिक देह व्यापार के जरिए धन कमाता था। गिरफ्तार युवतियां आगरा और अन्य शहरों की बताई जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि रिसॉर्ट संचालक लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उनसे देह व्यापार कराया जाता था। छापेमारी के दौरान रिसेप्शन पर रिसॉर्ट मालिक भी मौजूद मिला।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने के लिए थाने में कुछ प्रभावशाली लोगों के फोन भी पहुंचे, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। गौरतलब है कि अलीगढ़ में इससे पहले भी होटल और रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। हाल में एक होटल से पुलिस ने जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। बन्नादेवी और लोधा थाना क्षेत्रों में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अब ऐसे होटल और रिसॉर्ट की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

बेटी को चारा लाने भेजा था खेत वही प्रेमी के संग सेक्स करते पकड़ी गई, फिर क्या पिता को ही चुकानी पड़ी ये बड़ी कीमत..

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 28