Uttar Pradesh

दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, ससुर को किया लहूलुहान

बलिया:- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में बीती रात एक दामाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और सास की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

विवाद ने लिया खूनी रूप

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमित कुमार गुप्ता, जो गढ़वार थाना क्षेत्र के सिंहचौर का रहने वाला है, रात में अपने ससुराल पहुंचा था. किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. जब पत्नी को बचाने के लिए सास सुशीला देवी और ससुर आगे आए, तो आरोपी ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस हमले में पत्नी और सास की मौके पर ही मौत हो गई. घायल ससुर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. घटनास्थल पर स्वाट टीम, सर्विलांस और फील्ड यूनिट के साथ क्षेत्राधिकार अधिकारी भी मौजूद रहे. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

फ्लैट का किराया मांगने आई अकेली मालकिन …. बिगड़ी किरायेदार की नीयत, फिर बेड में …. CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गाजियाबाद : गाजियाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

1 of 30