लखनऊ : राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
नानकदीन भुर्जी की हालत नाजुक
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











































