पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नजदीक ग्राम बरेकेलखुर्द में छापामार कार्रवाई कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरेकेलखुर्द निवासी रामलाल पटेल (55 वर्ष) अपने खेत में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पिथौरा पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता की सफेद प्लास्टिक जरकीन में रखी 06 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,200 है, बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 187/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी : रामलाल पटेल, पिता ननकु पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बरेकेलखुर्द, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
जब्त सामग्री : 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹1,200) यह कार्रवाई थाना पिथौरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है ।



























