मध्य प्रदेश

दिग्विजय के कोर्ट वाले ऐलान का ड्राइवर ने दिया करारा जवाब, जारी किया इतने लाख रुपए का चेक, कहा – मैं लौटा रहा हूं आपका चंदा

इंदौर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में दिए दान राशि की वापसी के लिए कोर्ट जाने की बात क्या कही, पूरे मध्य प्रदेश में सियासत ही गर्म हो गई। दिग्गी राजा भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए। इसी बीच अब एक ड्राइवर ने दिग्विजय सिंह को दान राशि देने की बात कही है। ड्राइवर कहा है कि उन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। मेरे जैसा रामभक्त उन्हें राशि देने को तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक चेक भी जारी किया है। ड्राइवर अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। फिलहाल ड्राइवर का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद हाल ही में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जो चंदा दिया था, उसे वापस लेने के लिए वे अयोध्या में मुकदमा दायर करेंगे। वह कानूनी रास्ता अपनाकर अपनी दान राशि वापस मांगेंगे। टीवी पर यह खबर देखने के बाद इंदौर निवासी ड्राइवर राम सिंह मकवाना ने तुरंत दिग्विजय सिंह के नाम ₹1.10 लाख का चेक किया जारी किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की। इतना ही नहीं राम सिंह मकवाना ने दिग्गी को इंदौर आकर चेक लेने का निमंत्रण दिया है और कहा है। यदि उन्हें राशि की जरूरत तो आकर चेक ले जा सकते हैं। उन्हें अदालत जाने की जरुरत नहीं है।

2 अक्टूबर से पदयात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने 2 अक्टूबर से उज्जैन महाकाल मंदिर से अयोध्या राम मंदिर तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और इसमें हर वह व्यक्ति शामिल हो सकता है जिसने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पदयात्रा के दौरान मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आवाज होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो कुछ हुआ, वह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है। दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर में चढ़ावे और चंदे की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए औरकहा कि वहां भी जांच की जरूरत है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 38