मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की मिठाई खाना पड़ा महंगा, देखते ही देखते बिगड़ी इतने बच्चों की तबीयत, इस जिले हुई घटना से मचा हड़कंप

भिंड : जिले के अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को बांटे गए लड्डू खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने पर परिजनों में चिंता फैल गई।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को मल्लपुरा स्कूल में बच्चों को लड्डू बांटे गए थे। लड्डू खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो गई। इनमें तीन बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत बताई जा रही है। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर उपचार के लिए पहुंचे। घटना के बाद लड्डू को लेकर बच्चों के परिजनों और समूह कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। परिजनों ने लड्डू की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए और बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जांच की मांग की।

मामला सामने आने के बाद स्कूल और संबंधित विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। हालांकि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह लड्डू ही है या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और घटना के कारणों की जांच किए जाने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

बेहद दर्दनाक हादसा…महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

धार:- बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां…

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने…

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 38