अपराध

Sex Racket : यहां के जंगल में चल रहा था सेक्स रैकेट! आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए 52 लड़के-लड़कियां, रिसार्ट में शराब सहित इन चीजों की भी थी व्यवस्था

रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने शनिवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में छापेमारी कर कथित देह व्यापार और नशे की पार्टी का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मौके से 10 युवतियां भी मिलीं, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर फरार है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सांवल्दे स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में पार्टी की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शराब परोसने के साथ अश्लील डांस और महिलाओं पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियां भी चल रही थीं। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में बुक कराया गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मेरठ निवासी कारोबारी उमेन्द्र कुमार ने यह आयोजन कराया था।

उसने कथित तौर पर रिसॉर्ट प्रबंधन से शराब और महिलाओं की व्यवस्था करने को कहा था। पुलिस का दावा है कि महिलाओं की व्यवस्था एक अन्य आरोपी के माध्यम से की गई, जिसके लिए प्रति महिला करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने कर्मचारियों को पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं के नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे। पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने का प्रयास मान रही है। फिलहाल जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस भी रह गई दंग

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की कई पेटियां, बीयर, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डीजे उपकरण और 10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि इन नोटों का इस्तेमाल पार्टी के दौरान महिलाओं पर उड़ाने के लिए किया जा रहा था।

मोबाइल फोन से मिले फोटो और चैट के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं तथा क्या रिसॉर्ट में पहले भी इस तरह की पार्टियां आयोजित होती रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

Sex Racket Busted : कैफे की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, तीन छात्राओं समेत इतनी महिलाएं संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां शहर…

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

1 of 15