महारास्ट्र

Breaking : स्कूलों की छुट्टी का आदेश IMD के ‘भारी बारिश’ के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मुंबई : महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके चलते एहतियात के तौर पर पुणे, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

पुणे में रेड अलर्ट, सभी स्कूलों की छुट्टी

आईएमडी की तरफ से पुणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पुणे नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

मुंबई में भी स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

ठाणे और नवी मुंबई में भी छुट्टी

ठाणे जिला प्रशासन ने भी सोमवार को सभी आंगनवाड़ी, बालवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह नवी मुंबई नगर निगम ने भी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल और नगर आयुक्त कैलास शिंदे ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें।

What's your reaction?

Related Posts

मर गई मां की ममता बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को…

1 of 4