मध्य प्रदेश

12वीं की छात्रा का अपहरण कर होटल में दरिंदगी: यूनिफॉर्म बदलवाकर की हैवानियत, पीड़ित छात्रा की हालत गंभीर

जबलपुर :- मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग छात्रा को आरोपी स्कूल के बाहर से ही उठाकर ले गया। इसके बाद उसने विजयनगर इलाके में मौजूद ‘केएआर कैफे एंड रेस्टोरेंट’ में ले जाकर छात्रा के साथ गलत काम किया। घटना के बाद से ही शहर के लोगों में काफी गुस्सा है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पहचान छिपाने की थी साजिश

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। वह छात्रा को स्कूल के पास से जबरदस्ती अपने साथ ले गया। किसी को शक न हो और छात्रा की पहचान छिपी रहे, इसके लिए उसने पहले छात्रा के स्कूल के कपड़े (यूनिफॉर्म) बदलवाए। इसके बाद वह उसे विजयनगर के एक कैफे सह होटल ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की।

पहचान छिपाने की थी साजिश

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। वह छात्रा को स्कूल के पास से जबरदस्ती अपने साथ ले गया। किसी को शक न हो और छात्रा की पहचान छिपी रहे, इसके लिए उसने पहले छात्रा के स्कूल के कपड़े (यूनिफॉर्म) बदलवाए। इसके बाद वह उसे विजयनगर के एक कैफे सह होटल ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की।

स्कूल वापस पहुंचते ही छात्रा की बिगड़ी हालत

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को वापस स्कूल के पास छोड़कर भाग निकला। छात्रा किसी तरह जब स्कूल पहुंची, तो उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। छात्रा को बदहवास और रोते देख स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसके घरवालों को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे घरवाले बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घेराबंदी कर 22 साल के आरोपी नीलेश चौबे को पकड़ लिया है। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के मुताबिक, बच्ची के परिवार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग, रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सबूत जुटा रही पुलिस

पुलिस अब उस कैफे और रेस्टोरेंट की भी गहराई से जांच कर रही है जहां यह सब हुआ। बता दें कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए हैं, ताकि कोर्ट में केस को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बिना पहचान और नियमों को ताक पर रखकर होटल में नाबालिग को एंट्री कैसे दी गई।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 38