मध्य प्रदेश

2 करोड़ रुपए में अंडकोष का सौदा … विदेश में बेचने की हो चुकी थी तैयारी? अंडकोष गैंग ने युवक की हत्या कर निकाले बॉडी पार्ट?

भोपाल : राजधानी से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे हाथ लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि किशोर को करीब दो करोड़ रुपए के लालच में निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके अंडकोष को विदेश में बेचने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, नाबालिग सहित 13 संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

2 करोड़ रुपए में अंडकोष का सौदा

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शरीर के अंडकोष को अलग कर उसे विदेश भेजने की कथित साजिश रची थी। आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिगों को करोड़ों रुपए कमाने का लालच देकर इस घिनौने काम में शामिल होने के लिए उकसाया था। फिलहाल पुलिस इस कथित सौदे के पीछे शामिल लोगों और विदेश भेजने की पूरी योजना की गहराई से जांच कर रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शव का लापता हिस्सा अभी तक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विदेश में बेचने की थी तैयारी?

वहीं, इसी बीच एक और 17 वर्षीय किशोर ने भी हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध जोड़ने की कोशिश कर रही है। क्या दोनों मामले एक ही गैंग से जुड़े है? इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हमने एक नाबालिग समेत 13 लोगों से पूछताछ की है। हमें शक है कि अंगों को विदेश भेजने के लिए साजिश रची गई थी। फिलहाल इस एंगल से भी जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39