मध्य प्रदेश

Sex Racket : होटल से संचालित हो रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 2 जोड़े युवक – युवती गिरफ्तार, दलाल भी पकड़ाया

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पर आपत्तिजनक हालत में 2 युवती और 2 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दलाल को भी गिरफ्तार कर​ लिया है। बताया जा रहा है कि पुराने AB रोड ग्राम दूधी में होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। धामनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया है। धार जिले के धामनोद पुलिस ने पुराने AB रोड स्थित ग्राम दूधी के होटल हाइवे में चल रहे सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया है। सिविल ड्रेस में पहुंची थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे अपनी टीम के साथ पहले होटल के आसपास घेरा बनाकर खामोशी से स्थिति पर नजर रखती रहीं, जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली।

आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया

टीम ने भीतर दबिश दी और आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं पूरे रैकेट को संचालित कर रहा दलाल देवेंद्र सिसोदिया भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, अचानक की गई कार्रवाई से होटल पर मौके देखने वालों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क पर भी खासी हलचल देखने को मिली। आपको बता दें कि मौके से पकड़ाया गया दलाल देवेंद्र सिसोदिया पहले भी वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में पकड़ा जा चुका है, पूरी कार्रवाई एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में की गई, फिलहाल धामनोद थाना पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर सेक्स रैकेट के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39