मौसम

CG Weather Update Today : बिलासपुर, कोरबा सहित 10 जिलों में कुछ देर में तेज बारिश, आरेंज अलर्ट हुआ जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बदलते मौसम के साथ खतरे भी सामने आए हैं। गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक युवक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सरगुजा संभाग के उदयपुर सहित कई इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज आंधी के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने और हल्के नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद, पेंड्रा, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, मनेंद्रगढ़ और मुंगेली सहित कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने देर रात प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट भी जारी किया है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित कुल 19 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जारी अलर्ट के मुताबिक इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के कारण हुआ है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों और आम लोगों के लिए यह मौसम नई चुनौतियां भी लेकर आया है। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से…

1 of 7