मौसम

CG News : राजधानी समेत इन जिलों में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी रायपुर समेत आस पास के इलाकों में में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

राजधानी समेत इन इलाकों में हुई बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत बलरामपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी – तूफान के साथ बारिश का अलर्ट हुआ जारी, कुछ दिनों तक मौसम …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।…

1 of 4