Uttar Pradesh

Breaking : होटल में लगी भीषण आग, धुएं में फंसे 12 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल लाइन्स इलाके स्थित बिट्ठल होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल धुएं और लपटों से घिर गया, जबकि अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग होटल के निचले हिस्से से शुरू हुई और कुछ ही देर में ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। होटल के भीतर धुआं भर जाने से कई लोग अंदर ही फंस गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 12 लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने होटल के आसपास का इलाका खाली कराकर बैरिकेडिंग कर दी है

ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई फायर यूनिट्स लगातार काम कर रही हैं और प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की आशंका जताई है, जबकि प्रशासन शॉर्ट सर्किट समेत अन्य तकनीकी कारणों की जांच कर रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 22