Bilashpur

CG Breaking : शेरनी के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर शेरनी ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। यह पूरा मामला जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बांधा का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बांधा का रहने वाला धरम दास घृतलहरे (25) जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र में बास से निकलने वाला करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जंगल में अचानक शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शेरनी ने उसके शरीर को भी नुकसान पहुंचाया। सबसे चिंता की बात यह बताई जा रही है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही मौजूद है।

ऐसे में ग्रामीणों में वन्यजीव के हमले को लेकर डर बढ़ गया है और लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है, जबकि वन विभाग की टीम द्वारा भी क्षेत्र का जायजा लेने और स्थिति पर नजर रखने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना और वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 44