Uttar Pradesh

Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक गंभीर रूप घायल

लखीमपुर खीरी : जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज के पास एक कार चालक की झपकी के कारण सीधे नदी में जा गिरी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय सभी यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को नदी से बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान जितेंद्र, घनश्याम, लालजी, अजीमुल्ला और सुरेंद्र के रूप में हुई है।

स्थानीय लोग और राहगीरों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि चालक की झपकी और तेज़ रफ्तार हादसे की मुख्य वजह रही। मामले की जांच जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 27