Uttar Pradesh

जयमाला के बाद दूल्हे ने दुल्हन को मंडप पर ही पीटा, बारात लौटने से पहले ही पूरी करना चाहता था ये ख्वाहिश

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दहेज की मांग को लेकर शादी के दिन ही विवाद खड़ा हो गया। दोनों परिवार की रजामंदी से तय हुआ एक रिश्ता जयमाला की रस्म के बाद टूटने की कगार पर पहुंच गया। आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। लड़की पक्ष ने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, दुल्हन ने दूल्हे और उसके एक साथी पर कमरे में घुसकर अभद्रता करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयमाला के दूल्हे ने दुल्हन को पीटा

जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाह को लेकर बातचीत हो चुकी थी। युवती के पिता की इच्छा पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अगले दिन 22 नवंबर को दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा था। बारात के गांव पहुंचने पर लड़की पक्ष की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद शादी की अन्य रस्में पूरी हुईं और जयमाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद अचानक विवाद शुरू हो गया।

बुलेट की मांग पर बढ़ा विवाद

आरोप है कि जयमाला के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की मांग की। लड़की पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी महंगी मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन तथा उसके पिता के साथ मारपीट की। दुल्हन ने यह भी आरोप लगाया है कि दूल्हा और उसका एक साथी कमरे में घुस आए और उसके साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए बुजुर्गों ने मामले को शांत कराने और समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार विवाद के चलते बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़िता ने सादाबाद कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। तहरीर में दहेज की मांग, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक गंभीर रूप घायल

लखीमपुर खीरी : जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया।…

1 of 31