सोशल मीडिया

‘बेडरूम में वो वाला वीडियो भी रिकॉर्ड करते हैं पति…हर जगह लगवा रखा है कैमरा’ परेशान महिला पहुंची थाने

मेरठ : यहां एक महिला अपने ही पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज है। महिला की बातें सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल महिला का आरोप है कि उसके ​पति ने पूरे घर में कैमरे लगवा रखे हैं, यहां तक किचन और बेडरूम में भी। वहीं, महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी ही धुनाई हो गई। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है।

महिला ने अपने पति पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी जासूसी करने के चक्कर में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बेडरूम और किचेन तक को नहीं छोड़ा। इसका पता चलने पर जब पत्नी ने आपत्ति की तो पति आगबबूला हो गया। उसने पत्नी पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा केस दर्ज किया।

मेरठ के लिसाड़ी रोड निवासी महिला गुरुवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि उसका पति चरित्र को लेकर शक करता है। पूरे मकान में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कुछ कैमरे रसोई और बेडरूम में भी लगाए हैं। विरोध किया तो पति ने धमकी दी। कैमरे लगाने को लेकर ससुरालियों और परिजनों को जानकारी दी। इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें घर के बाहर गेट पर और पीछे वाले हिस्से में कैमरे लगाने के लिए सहमति बनी थी। बावजूद इसके कैमरों को नहीं हटाया और शिकायत पर पति ने मारपीट कर दी।

महिला ने चेतावनी दी कार्रवाई नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की ओर से पति पर आरोप लगाकर तहरीर दी गई थी। मारपीट के कारण मेडिकल कराया है। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

Viral Khabar : 19 मिनट 34 सेकंड वाले वीडियो के बाद आई 40 मिनट की पूरी फिल्म, सोशल मीडिया पर मचा हुआ है बवाल

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है, आए दिन…

Viral Video : 19 मिनट वीडियो वाले लड़के का एक और वीडियो हुआ वायरल, अब दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर…, देखिए Season 2

नई दिल्ली : सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस समय अच्छे कामों के लिए हो रहा है, लेकिन…

1 of 11