जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला बरसठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कपड़े सिलवाने पहुंची थी नाबालिग
जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की कपड़े सिलवाने के लिए एक दर्जी की दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। आरोपी की पहचान दर्जी शौकत अली के रूप में बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नाबालिग के पास माप लेने वाली फीता लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह नाबालिग के कपड़ों के अंदर हाथ डालता नजर आता है। वीडियो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है।
कैमरे का पता चलते ही हट गया आरोपी
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि आरोपी को जब इस बात का एहसास होता है कि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, तो वह दुकान के एक तरफ चला जाता है। हालांकि Moresandesh. Com वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है। मामले को लेकर बरसठी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में लिया है।




























