सोशल मीडिया

‘मोदी जी, आपने मेरी जिंदगी नर्क बना दी…’ रुचिका सिंह का नया वीडियो वायरल, पीएम मोदी को लेकर फिर कही ऐसी बात…सुनिए

नोएडा : दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने से रुचिका सिंह मुश्किल में फंस गई थी, उनके खिलाफ कई थानों में FIR दर्ज की गई थी। वहीं, इसी बीच अब रुचिका का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही है कि “मोदी जी आपने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है। 15 साल की लड़की के पीछे आप हाथ धोकर पीछे पड़ गए”।

रुचिका सिंह का नया Video सुनिए

रुचिका सिंह जो जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के कारण पहले वायरल हुई थीं, फिर से चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में 15 साल की यह लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी ज़िंदगी को “नरक” बनाने का आरोप लगाती दिख रही है। इससे पहले उन्हें एक वीडियो संदेश में अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगते हुए देखा गया था, लेकिन अब उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह “पीछे नहीं हटेंगी”।

कौन हैं रुचिका सिंह?

पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

1 of 21