Bijapur

CG News : पत्नी के सामने बुजुर्ग की टंगिए से मारकर हत्या, मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे थे 3 हमलावर

बीजापुर : जिले के पूतकेल गांव में एक 60 साल के बुजुर्ग की टंगिए से मारकर हत्या कर दी गई। घटना 14 नवंबर की रात की है। बताया जा रहा है तीन अज्ञात हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान धर्मा सोयम के रूप में हुई है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, धर्मा सोयम अपने घर पर सो रहा था। रात करीब 9:30 बजे तीन अज्ञात हमलावर चाकू और टंगिए के साथ घर में घुस गए। हमलावरों ने धर्मा सोयम पर टंगिए से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना धर्मा सोयम की पत्नी के सामने हुई।

नक्सलियों पर हत्या का संदेह

इस हत्या कांड के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों और नक्सली संलिप्तता, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इसी इलाके के नेला कांकेर में पिछले महीने नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पहले बीजापुर में नक्सलियोंं…

1 of 2