अयोध्या : सोशल मीडिया पर कब किसका वीडियो लीक हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सोशल मीडिया पर रोजाना नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे वायरल वीडियो ने कभी किसी को रातोंरात स्टार बना दिया तो कभी किसी की पोल भी खोलकर रख दी है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक हैं।
कथावाचक देवेंद्र यादव का कथित वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कथित देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ बंद कमरे में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करने के दौरान देवेंद्र पाठक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, कमरे में कुछ महिलाएं और बच्चे भी मौजूद हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। यूजर्स देवेंद्र पाठक को कटघरे में खड़े कर उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
एक यूजर ने लिखा है कि ”कथावाचक के नाम पर पाखण्ड करने वाला देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। कथावाचक का काम समाज में धर्म की स्थापना एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का होता है, लेकिन देवेंद्र पाठक जैसे पाखण्डी लोग…।’



























