मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, यहां लव मैरिज वाली पत्नि ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को ही मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी दामिनी ने अपने ही स्कूल की बस के कंडक्टर प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अतुल की हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीमा की रकम के लिए खौफनाक खेल
जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। पत्नी ने सात जन्मों के बंधन को उसने पलभर में तोड़ दिया। दामिनी को पति से ज्यादा पैसा प्यारा था। इसीलिए उसने बीमा की रकम के लिए खौफनाक खेल रच डाला और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ डाली। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। पहले खाने में नींद की गोलियां अतुल को दीं। इसके बाद जब अतुल सो गए तब सांप से हाथ और पैर पर कटवा दिया।
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी मिलकर स्कूल चलाते थे। पत्नी का स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। साजिश के तहत नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर सांप से कटवा दिया गया। पुलिस का दावा है कि 20 लाख रुपये की बीमा राशि और अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने अपने पति की मौत की साजिश रच डाली। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दामिनी का प्रेमी भी शादीशुदा है।











































