मौसम

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड, उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों में प्रदेशभर में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा शहर बना, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी अंचल के एक-दो ज़िलों में शीतलहर की स्थिति और तेज़ हो सकती है। प्रमुख शहरों के तापमानपेंड्रा रोड में 12.5 डिग्री, जगदलपुर में 14 डिग्री, दुर्ग में 15 डिग्री, बिलासपुर और माना में 15.8 डिग्री, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी महसूस करा सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update Today : प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई…

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आप भी जानें क्या है मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश…

CG Weather Update : प्रदेश में जारी है शीतलहर का दौर, इन जिलों में लुढ़केगा पारा, जानें पूरा डिटेल कहां – कहां पड़ेगी ठंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…