Balodabajar - Bhatapara

CG Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचला, 2 भाइयों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक को बाइक सवार युवक ओव्हर टेक कर रहे थे। इसी दौरान चपेट में आकर वे पहिए के नीचे आ गये। इस हादसे में 2 भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं नाबालिग लड़की समेत 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा भाटापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम खोपरा में एक बाइक पर 4 युवक युवती सवार होकर घूमने निकले थे। लक्ष्मण अपार्टमेंट के पास बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इस दौरान ट्रक उन्हें रौंदते हुए तेजी से आग बढ़ गया।

इस हादसे में बाइक सवार रविशंकर निषाद और उसके चचेरे भाई मनीष निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुमारी तुलिका निषाद और डेरिकु फेकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित ग्राम अर्जुनी, भाटापारा के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक रविशंकर निषाद और मनीष निषाद मूल रूप से टोढीडीघाट थाना नांदघाट के रहने वाले थे। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7