Balodabajar - Bhatapara

CG Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, कई लोग हुए घायल, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

बलौदाबाजार : जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। वाहन में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 25 श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौधपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

स्टेयरिंग फेल होने से हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में वाहन में सवार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल सीएचसी कसडोल पहुंचाया गया।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

सीएचसी कसडोल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कार्रवाई की गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर…

CG News : दशकर्म के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, परिवार रह गया हैरान

बलौदाबाजार : कहते हैं कि मौत के बाद इंसान कभी वापस नहीं आता, लेकिन बलौदाबाजार…

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

1 of 7