Balodabajar - Bhatapara

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती ने की आत्महत्या — बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने के बाद मुकर जाने पर आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी अजय टंडन (31) निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा) थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था, लेकिन 25 जनवरी 2026 को जब युवती ने उसे घर बुलाकर शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया और मौके से भाग गया। इस धोखे से टूटकर युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे कसडोल होते हुए बलौदाबाजार के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरौदपुरी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : ‘तुम पर भूत – प्रेत का साया है …’ कहकर BSC छात्रा से ठगी, तांत्रिक को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बलौदाबाजार : अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ…

CG News : ASI – कांस्टेबल पर एक्शन “तू कलेक्टर है SP है या मुख्यमंत्री है …. ”विवाद का VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

बलौदाबाजार : जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से कथित अभद्र व्यवहार और…

1 of 6