Balodabajar - Bhatapara

CG: जादू-टोने के शक में चचेरे भाई ने बहन की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार:- जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लवन थाना क्षेत्र के चितावर गांव में जादू-टोना करने के शक में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुएं के पास बर्तन धो रही थी युवती

जानकारी के अनुसार, सतरूपा अपने घर की बाड़ी में स्थित कुएं के पास बर्तन धो रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई रामदयाल ध्रुव बाड़ी के रास्ते वहां पहुंचा और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सतरूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद करने लगा था शक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले आरोपी रामदयाल ध्रुव की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उसने सतरूपा पर जादू-टोना करने का शक करना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होने की जानकारी सामने आई है। मामला गांव की सामाजिक बैठक तक भी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों को समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी के मन में बना शक खत्म नहीं हुआ और आखिरकार मामला हत्या तक पहुंच गया।

परिवार की इकलौती बेटी थी सतरूपा

बताया जा रहा है कि सतरूपा अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका की मां ने भी बेटी की हत्या के पीछे जादू-टोने का शक होने की बात कही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रामदयाल ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में मृतिका पर जादू-टोना करने का शक किया और क्या इससे पहले दोनों परिवारों के बीच कोई शिकायत या विवाद दर्ज हुआ था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG Crime : चितावर मर्डर केस का खुलासा, 24 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के चितावर गांव में 24 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या के…

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG Crime : दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से लूट दो बाइक पर आए 4 बदमाश सोना – चांदी से भरा बैग लेकर फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े ज्वेलरी…

1 of 6