Balodabajar - Bhatapara

छत्तीसगढ़ में BJP ने पहले पद से हटाया, अब पार्टी से किया बाहर.. आखिर किन वजहों से इन 2 बड़े नेताओं पर हुई कार्रवाई? जानकर रह जायेंगे हैरान

बलौदाबाजार : फर्जी ट्रांसफर मामले के सामने आने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही पुलिस ने जिन दो लोगों को अरेस्ट किया था उनमें बलौदाबाजार जिला भाजपा के दो नेता भी शामिल थे। पूर्व में उन्हें पार्टी ने पद से हटा दिया था तो वही अब उन नेताओं को निष्कासित भी कर दिया गया है। इनमें जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल का नाम शामिल है। फिलहाल दोनों नेता अगले छग साल तक पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

जाने क्या था फर्जीवाड़े का यह मामला

दरअसल बलौदाबाजार CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर ऑर्डर बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पलारी थाना पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रोहांशी PHC से मोपर PHC में ट्रांसफर के कथित फर्जी आदेश से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी आदेश में CMHO डॉ. राजेश अवस्थी के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया।

फर्जी तबादला आदेश मामले में बड़ी कार्यवाही

बीते 17 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में व्हाट्सऐप के जरिए एक स्थानांतरण आदेश पहुंचा। आदेश ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के नाम से जारी होना बताया गया था, दस्तावेज की जांच की गई तो आदेश कूटरचित पाया गया। साथ ही उस पर किए गए CMHO के हस्ताक्षर भी अधिकृत हस्ताक्षर से मेल नहीं पाए। मामले की शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने पलारी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : दशकर्म के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, परिवार रह गया हैरान

बलौदाबाजार : कहते हैं कि मौत के बाद इंसान कभी वापस नहीं आता, लेकिन बलौदाबाजार…

CG : आरक्षक निकला शातिर ठग, एसपी बनकर 2.5 करोड़ की ठगी,ऐसे करता था बिजनेसमैन व बिल्डरों से उगाही

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कानून की रक्षा की शपथ लेने वाला एक आरक्षक खुद साइबर…

CG Crime : चितावर मर्डर केस का खुलासा, 24 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के चितावर गांव में 24 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या के…

1 of 7