Balodabajar - Bhatapara

CG News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा ‘मुर्दा खाने वाला’ रहस्यमयी जानवर, वन विभाग ने की अपील, लोगों में दहशत

कसडोल : छत्तीसगढ़ के कसडोल जिले में सारंगढ़ खेल मैदान के पास कबर बज्जू (हनी बैजर) जैसा दुर्लभ और खतरनाक वन्यजीव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह जानवर अपनी निडरता, ताकत और तेज़ सूंघने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

सारंगढ़ में दुर्लभ कबर बज्जू दिखा

रात में सक्रिय रहने वाला यह सर्वभक्षी जीव अक्सर मिट्टी खोदता है, जिसके कारण लोग इसे कब्रों से जोड़कर “मुर्दा खाने वाला” समझ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह मुख्य रूप से कीड़े-मकोड़े, फल और छोटे जानवरों का सेवन करता है।

मोटी चमड़ी और आक्रामक स्वभाव वाला

कबर बज्जू की मोटी चमड़ी, मजबूत पंजे और आक्रामक स्वभाव इसे अत्यंत खतरनाक बनाते हैं।

खेल मैदान के पास वन्यजीव देखा गया

आमतौर पर जंगलों में मिलने वाला यह जानवर आज सारंगढ़ के खेल मैदान क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए जानवर की लगातार निगरानी कर रही है।

वन विभाग ने घेराबंदी कर निगरानी शुरू

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वहां भीड़ न लगाएं, वीडियो न बनाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

What's your reaction?

Related Posts

छग महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पूरे परिवार को जान से मारने की साजिश! पति और बेटे पर प्राण घातक हमला

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

CG Road Accident : बस हादसा रायपुर रेफर के दौरान 2 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तड़के सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7