Jagdalpur

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुलिस सब इंस्पेक्टर विकेश चौहान को दोषी ठहराते हुए कुल 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान

अभियोजन के मुताबिक आरोपी विकेश चौहान की पीड़िता से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताया और पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ जगदलपुर लेकर आया। शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मंदिर में विवाह भी किया।

पहली पत्नी के जीवित होने का चला पता

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।

दुष्कर्म में 10 साल, दूसरी शादी में 5 साल की सजा

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म के मामले में 10 साल के सश्रम कारावास और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने कुल 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

लोक सेवक होने के कारण अपराध को माना गंभीर

अदालत ने आरोपी के कृत्य को गंभीर, अनैतिक और घृणित अपराध माना। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए इस तरह का अपराध और अधिक गंभीर हो जाता है। फैसले के बाद मामले में आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर को 15 साल के सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG : मधुमक्खी के हमले से बचने तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से पिता-पुत्र की हुई मौत, 4 घंटे बाद निकल सका शव

जगदलपुर : जगदलपुर में मधुमक्खी के हमले में पिता-पुत्र की जान चली गयी। बताया जा…

1 of 5