Jagdalpur

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ अपने पति, बॉयफ्रेंड को मारने के नए नए तरीके अपना रही हैं। इसी बीच बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने घर शांतिनगर मिलने के लिए बुलाया, जहां प्रेमिका ने 3 युवकों के साथ मिलकर पहले प्रेमी को चाकू मारने के बाद पत्थर से सिर पर हमला करते हुए कुएं में फेंक दिया। कुछ लोगों ने घायल को देखकर उसे उपचार के लिए मेकाज लाया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के बड़े भाई दुर्गेश कडियम ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलीप का एक शादीशुदा युवती से पिछले सालभर से अफेयर चल रहा था। दिलीप व उसकी शादीशुदा प्रेमिका दोनों बीजापुर के नगर पालिका में ही काम कर रहे थे। प्यार के दौरान दिलीप को पता चला कि उसकी प्रेमिका शादीशुदा है। इन सबके बाद भी दिलीप प्रेमिका को अपनाने के लिए तैयार था। लेकिन शायद उसे दिलीप के अलावा अन्य किसी से प्यार था। 5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहाँ प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था।

जहाँ बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया। उसके बाद उसे चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए घायल कर दिया। इससे भी युवती का मन नही भरा तो उसने युवक को कुँए में फेंक दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली। घायल दिलीप को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसकी खराब स्थिति को देखते हुए मेकाज रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए परिजनों को सौप दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

1 of 5