Jagdalpur

CG : मधुमक्खी के हमले से बचने तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से पिता-पुत्र की हुई मौत, 4 घंटे बाद निकल सका शव

जगदलपुर : जगदलपुर में मधुमक्खी के हमले में पिता-पुत्र की जान चली गयी। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झूंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से बचने खेत में मौजूद ग्रामीण भागने लगे। इस दौरान पिता-पुत्र ने मधुमक्खी से बचने के लिए पास ही बने डबरी में छलांग लगा दी। जिसमें डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। करीब 4 घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम करपावंड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छिंदगांव के रहने वाले 60 साल के भुवनेश्वर पटेल अपने बेटे विनोद पटेल के साथ आज सुबह खेत में काम करने पहुंचे थे। गांव के अन्य ग्रामीण भी आसपास के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के इस हमले के बाद ग्रामीण खुद को बचाने के लिए भागने लगे।

वहीं जान बचाने के लिए भुवनेश्वर अपने बेटे विनोद के साथ पास ही मौजूद डबरी में कूद गए। जिसके बाद दोनों बाहर ही नहीं निकले पाये। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी जब गांव के अन्य ग्रामीण और परिजनों को मिली, तो वे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। जिसके बाद दोनों को ढूंढने ग्रामीण पानी में उतरे। डबरी में तलाश के करीब 3 से 4 घंटे के बाद दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, कटेंगे नाम, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर : अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आपके पास राशनकार्ड है तो ये खबर आपके लिए है।…

CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

बस्तर दशहरे में फूलरथ का पहिया टूटा! जेसीबी की लेनी पड़ी मदद, ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति

जगदलपुर : बस्तर दशहरे में फूलरथ परिक्रमा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई,…

1 of 5